छत्तीसगढ़

मातम में बदली होली की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत

jantaserishta.com
13 March 2025 7:51 PM IST
मातम में बदली होली की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत
x
छत्तीसगढ़.
बलौदा बाजार: पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे के बाद कार चालक ने पलारी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जागेश्वर सेन, उनके पुत्र शिवम सेन और नवीन फेकर के रूप में हुई है। तीनों मृतक ग्राम अमेरा के निवासी थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पलारी से ग्राम अमेरा की ओर जा रहे थे, तभी बलौदा बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक भिलाई का रहने वाला है और ठेकेदारी का काम करता है। घटना के बाद उसने तत्काल थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story