छत्तीसगढ़

जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी, पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर

Nil dhankar
4 Jan 2023 12:46 PM IST
जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी, पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर
x

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी। अब परिवार संग जन्मदिन मनाने के लिए जवानों को मिलेगी 1 दिन की छुट्टी। हाल ही में प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है ताकि पुलिसकर्मियों तनाव मुक्त हो सके और ख़ुशी ख़ुशी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सके। बता दें कि देश भर के पुलिस कर्मी बिना छुट्टी लिए 24 घंटे काम करते है। जिसकी वजह से उनका मेन्टल प्रेशर काफी बढ़ जाता है। इन्ही सारी चीज़ो को देखते हुए पुलिसकर्मी और अफसरों को जन्मदिन पर एक दिन की छुट्टी मिलेगी। इससे काम के भी बेहतर रिजल्ट आएंगे।

बता दें कि यह तोहफा छत्तीसगढ़ के कवर्धा पुलिस विभाग को दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को सभी शाखा प्रभारियों व स्टाफ की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले से कबीरधाम पुलिस के राजपत्रित अधिकारी से लेकर आरक्षकों तक को राहत मिलेगी। इसे लेकर जिले के सभी थाना/चौकी और कैंप प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Next Story