छत्तीसगढ़

रायगढ़ में पुलिस लाइन में खेली गई होली

Nil dhankar
15 March 2025 3:10 PM IST
रायगढ़ में पुलिस लाइन में खेली गई होली
x

रायगढ़। रायगढ़ के उर्दना पुलिस लाइन में सुबह से पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस जवानों ने रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस जवानों ने होली और फिल्मी गीतों पर जमकर डांस किया।

कलेक्टर अवनीश शरण ने होली पर अपने बंगले पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान शहर के लोगों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने होली का त्योहार मनाया। अधिकारी रंग-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर नाचते नजर आए।

होली पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही। इस दौरान जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी रजनेश सिंह भी खुद पेट्रोलिंग करते रहे। उन्होंने कहा कि साल 2024 की तरह इस साल भी थानों में शून्य कायमी के लक्ष्य को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। होली पर्व पर दिन भर पेट्रोलिंग टीम और तैनात जवानों ने कड़ी मेहनत किया। जिसके चलते शहरवासियों ने आनंद और उत्साह के साथ सुरक्षित तरीके से होली पर्व को सेलिब्रेट किया।

Next Story