छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में खेली गई होली

Nil dhankar
5 March 2026 5:22 PM IST
दुर्ग पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में खेली गई होली
x

दुर्ग। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-06 भिलाई में पुलिस होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के मध्य आपसी समन्वय, सकारात्मक कार्य वातावरण एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Next Story