छत्तीसगढ़

विधायक संग होली की मस्ती, जमकर थिरके समर्थक

Nilmani Pal
14 March 2025 10:49 AM IST
विधायक संग होली की मस्ती, जमकर थिरके समर्थक
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। बिलासपुर में होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो गया है। जगह-जगह देर रात तक फाग महोत्सव के साथ रंग गुलाल उड़ाते लोग मस्ती में सराबोर नजर आए। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने फाग महोत्सव के रंग में सराबोर होकर होली की मस्ती में थिरकते नजर आए।

ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर आयोजित होने वाले होलिका दहन पर इस साल भद्रा का साया था। लिहाजा, शहर के अधिकांश जगहों पर रात 11.30 बजे के बाद होलिका का दहन किया गया। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन वर्जित है। रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा की वजह से देर रात होली जलाई गई।

इससे पहले ही गुरुवार शाम से रंगोत्सव शुरू हो गया। जगह-जगह फाग महोत्सव के साथ रंग गुलाल उड़ाया गया। बिलासपुर में अग्रवाल समाज और गुजराती समाज सहित जगह-जगह चौक-चौराहों पर होलिका दहन किया गया।

Next Story