छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में होली त्योहार धूमधाम से मनाया गया

Nil dhankar
14 March 2025 4:06 PM IST
राजनांदगांव में होली त्योहार धूमधाम से मनाया गया
x

राजनांदगांव। होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हर चौक-चौराहे पर युवाओं की टोलियों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। इस बार लोगों ने ऑर्गेनिक रंगों और गुलाल का ज्यादा इस्तेमाल किया।

दिग्विजय कॉलेज के छात्रों ने त्रिवेणी परिसर में जमकर होली खेली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने गुलाल लगाकर बधाई दी। लोग गुजिया, कांजीबड़ा सहित विभिन्न पकवानों का आनंद ले रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर में 350 जवानों की तैनाती की गई है। इसमें 52 पेट्रोलिंग टीम और 32 फिक्स पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। नदी-तालाबों में गोताखोर लगाए गए हैं।

Next Story