छत्तीसगढ़
होली की खुशियां मातम में बदली: रामचंद्रपुर में कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत
Shantanu Roy
4 March 2026 7:41 PM IST

x
छग
Ramanujganj. रामानुजगंज। होली का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया जब रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर साल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4 बजे लावा रोड पर ग्लेंजा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े साल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार प्रेम यादव (26 वर्ष), निवासी ग्राम चाकी, को सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कार में सवार अन्य चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गणेश यादव (40 वर्ष), इंद्र यादव (35 वर्ष), चंद्रिका यादव (22 वर्ष) और पुष्पराज यादव उर्फ लाल बाबू (30 वर्ष) शामिल हैं। सभी ग्राम चाकी के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों में तीन आपस में चचेरे भाई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल सहायता के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी युवक पड़ोसी गांव लावा में होली खेलने गए थे और वहां से अपने गांव चाकी लौट रहे थे। इसी दौरान लावा रोड पर यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व्यास मुनि यादव सहित अन्य लोग घायलों का हालचाल जानने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। होली के दिन हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। एक ओर जहां लोग रंगों का त्योहार मना रहे थे, वहीं ग्राम चाकी में मातम पसरा हुआ है।
Tagsरामानुजगंज सड़क हादसारामचंद्रपुर एक्सीडेंटकार पेड़ से टकराईसाल पेड़ दुर्घटनाप्रेम यादव मौतचार गंभीर घायलग्राम चाकीलावा रोड हादसाहोली से लौटते वक्त एक्सीडेंट100 बिस्तर अस्पतालअंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफरग्लेंजा कार दुर्घटनाछत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटनातेज रफ्तार कारयुवक की मौके पर मौतग्रामीणों की मददकांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचेपुलिस जांचहोली हादसाबलरामपुर न्यूजRamanujganj road accidentRamchandrapur accidentcar hit a treeSal tree accidentPrem Yadav diedfour seriously injuredvillage ChakiLava road accidentaccident while returning from Holi100 bed hospitalreferred to Ambikapur Medical CollegeGlanza car accidentChhattisgarh road accidenthigh speed caryouth died on the spothelp from villagersCongress leader reached hospitalpolice investigationHoli accidentBalrampur Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





