छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एचएनएलयू ने किया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nil dhankar
25 Jan 2023 4:50 PM IST
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एचएनएलयू ने किया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
x

रायपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लीगल ऐड कमिटी और प्रो बोनो क्लब ऑफ हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर (HNLU) ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, परसदा, रायपुर में मेंस्ट्रुअल हाइजीन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

एचएनएलयू की फैकल्टी डॉ कौमुदी छल्ला और डॉ बलविंदर कौर द्वारा संचालित कार्यक्रम में एचएनएलयू के छात्रों ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए स्वेच्छा से भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन ई न्यायगंगा के बैनर तले राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय भोपाल के सहयोग से किया गया। एचएनएलयू के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में स्कूल के छात्रों को जागरूक किया और छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए। लीगल ऐड कमिटी और एचएनएलयू के प्रो बोनो क्लब के सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Next Story