छत्तीसगढ़
स्कूली बच्चों से भरी वाहन को हाइवा ने मारी ठोकर, 12 बच्चे थे सवार
Nil dhankar
24 Jan 2023 12:18 PM IST

x
छग
बालोद। जिले में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक डौंडी लोहारा थाना के अंडी गांव में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी को हाइवा ने टक्कर मार दी. गनीमत रही कि हादसे में 12 बच्चे बाल-बाल बच गए. बच्चों को दूसरी गाड़ी से स्कूल पहुंचाया गया है. हादसे के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है. सभी बच्चे सुरक्षित है. पालको को हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है. जांच के बाद आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





