छत्तीसगढ़

हाईवा ने युवक को चपेट में लिया, अधिक खून बहने से हुई मौत

Nilmani Pal
3 March 2023 12:30 PM GMT
हाईवा ने युवक को चपेट में लिया, अधिक खून बहने से हुई मौत
x
छग

कोरबा। जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। युवक अपने दोस्त को छोड़ने के लिए स्टेशन गया था। वह उसे छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक हाईवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिरा और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

ग्राम लाटा निवासी हिमांशु जायसवाल(24) अपने साथी को छोड़ने शुक्रवार को कोरबा स्टेशन गया था। वो वहां से दोपहर को करीब 12.30 के आस-पास वापस बाइक से अपने घर जा रहा था। बताया गया कि अभी वह बाईपास मार्ग पर पहुंचा था। तभी सामने से आए हाईवा ने उसे कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हाईवा चालक को गाड़ी से नीचे उतार दिया गया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चालक को हिरासत में लिया गया। हाईवा को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम और परिजन मौके पर पहुंची थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Story