छत्तीसगढ़

हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
6 July 2026 3:14 PM IST
हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की नीयत से किए गए जानलेवा हमले के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी देवलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण के अनुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5:15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे रोड़ किनारे पीड़ित चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखी लोहे की हथौड़ी से हत्या की नीयत से लगातार प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित द्वारा स्वयं का बचाव करने के प्रयास से वार सिर के बजाय दाहिने जबड़े एवं दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें एवं फ्रैक्चर हुआ। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया तथा बाद में बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। सीन ऑफ क्राइम टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, नियंत्रण नमूना, खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य विधिवत जप्त किए गए। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके द्वारा छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। चिकित्सकीय परीक्षण एवं प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित को आई चोटों को गंभीर प्रकृति का तथा फ्रैक्चर होना प्रमाणित किया गया।

उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपी देवलाल निषाद के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्र.114/26 धारा 296,109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी नाम

नाम - देवलाल निषाद पिता का नाम - स्व. सुकलाल निषाद

Next Story