छत्तीसगढ़

ऑटो से टक्कर मारी, टोका तो चाकू से हमला…रायपुर में 6 पकड़े गए

jantaserishta.com
11 Nov 2026 1:46 PM IST
ऑटो से टक्कर मारी, टोका तो चाकू से हमला…रायपुर में 6 पकड़े गए
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: सतीश यादव निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, रायपुर द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 8.11.2026 की रात्रि लगभग 11ः50 बजे वह श्रीराम नगर, चंगोराभाठा रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। ऑटो में झंडा चौक निवासी मयंक ठाकुर एवं अन्य व्यक्ति सवार थे। प्रार्थी द्वारा वाहन को देखकर चलाने की बात कहने पर सभी आरोपी ऑटो से उतरकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे नुकीले धारदार हथियार से प्रार्थी पर हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 704/26 धारा 296, 109(1), 190, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आरोपियों की पहचान एवं उनके संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके पश्चात आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देकर प्रकरण में आरोपी मयंक ठाकुर, लक्ष्य निर्मलकर तथा विधि से संघर्षरत 4 बालकों सहित कुल 6 आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों/अपचारियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं इलेक्ट्रिक आटो वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू के 7490 जप्त कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी मयंक ठाकुर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. मयंक ठाकुर पिता दीनू ठाकुर उम्र 19 साल निवासी झण्डा चौक चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर।
02. लक्ष्य निर्मलकर उर्फ आदि पिता संतोष निर्मलकर उम्र 18 साल 06 माह निवासी झण्डा चौक चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर।
03. विधि से संघर्षरत 4 बालक।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story