छत्तीसगढ़

WRS कॉलोनी में शराब बेच रहा था हिस्ट्रीशीटर, खमतराई पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
13 May 2023 3:17 PM IST
WRS कॉलोनी में शराब बेच रहा था हिस्ट्रीशीटर, खमतराई पुलिस ने पकड़ा
x

रायपुर। शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर शेख शाहरूख को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी बौद्ध मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख शाहरूख निवासी गंज रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में शेख शाहरूख से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख शाहरूख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 65 पौवा देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 424/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी शेख शाहरूख थाना गंज का हिस्ट्रीशिटर है जो पूर्व में आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स सहित एक दर्जन से अधिक प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी - शेख शाहरूख पिता शेख सत्तार उम्र 28 साल निवासी चूनाभठ्ठी रमण मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर।

Next Story