
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पंडरी के अंतर्गत दलदल सिवनी स्थित विज्ञान केन्द्र के सामने से एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर जमन अली को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 11 किलो 324 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्यवाही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी जमन अली थाना पंडरी का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। उस पर रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, नारकोटिक एक्ट, मारपीट समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ कई मामलों में न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है।
मुखबिर से मिली सूचना, टीम ने की तत्काल कार्रवाई
14 जून 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी स्थित विज्ञान केंद्र के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तुरंत एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, एएसपी सिविल लाइन अजय कुमार, डीएसपी क्राइम संजय सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान जमन अली पिता शराफत अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी ब्लॉक नंबर 14, मकान नंबर 10, बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी, ईरानी डेरा, थाना पंडरी के रूप में हुई। आरोपी के पास मौजूद सफेद बोरी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा पाया गया।
नारकोटिक एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 139/25 धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों को बेचा जाना था।
पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश देवांगन (थाना प्रभारी पंडरी), निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट), प्र.आर. जसवंत सोनी, खिलेश्वर राजपूत, आरक्षक आशीष राजपूत, विजय बंजारे, विकास क्षत्रिय, टीकम साहू, हरजीत सिंह, प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, कलेश्वर कश्यप, राजकुमार देवांगन तथा सउनि. प्रमोद कांत शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे के विरुद्ध अभियान जारी
रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार मुखबिरी, गश्त, पेट्रोलिंग और सूचना संकलन के माध्यम से नशे के व्यापारियों की धरपकड़ की जा रही है। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ किसी भी स्तर पर सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई न केवल रायपुर पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि शहर में नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।
Tagsगांजाहिस्ट्रीशीटरपंडरी थानारायपुरनारकोटिक एक्टGanjaHistory-SheeterPandri Police StationRaipurNDPS ActAnti Crime and Cyber Unitगिरफ्तारीArrestनशा विरोधी अभियानAnti-Drug Operationपुलिस कार्यवाहीPolice Actionजमन अलीJaman Aliछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





