छत्तीसगढ़

स्कूल के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nil dhankar
22 May 2023 3:26 PM IST
स्कूल के पास बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

रायपुर। बटनदार धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर राजा निर्मलकर को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा अभनपुर बस्ती स्कुल के पास हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम राजा निर्मलकर पिता स्व. सुरेश निर्मलकर उम्र 25 साल है. वही उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 219/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Next Story