छत्तीसगढ़

Election Results 2026: बीजेपी की महाविजय...जानें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

jantaserishta.com
4 May 2026 6:46 PM IST
Election Results 2026: बीजेपी की महाविजय...जानें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ और विकासोन्मुख जनता की परिपक्व सोच का परिणाम है, जिसने सुशासन, स्थिरता और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश प्राप्त होना तथा पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने इसे तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास और राष्ट्रवाद की निर्णायक विजय बताया।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विजय वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय लोकतंत्र, जनविश्वास और राष्ट्र की एकता की जीत है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक नेतृत्व क्षमता तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशभर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंगाल और असम में योगदान दिया, जिनके परिश्रम से यह उपलब्धि संभव हुई।
उन्होंने कहा कि यह परिणाम विपक्षी दलों के लिए आत्ममंथन का अवसर है। देश की जनता अब झूठ, दुष्प्रचार और भय की राजनीति को अस्वीकार कर चुकी है और विकास, पारदर्शिता एवं सुशासन को ही अपना समर्थन दे रही है। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह जनादेश देश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story