छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक लालबाग मैदान अब रात्रि में भी रोशनी से होगा जगमग, कलेक्टर रजत बंसल ने दिए निर्देश

Nil dhankar
14 Oct 2021 2:09 PM IST
ऐतिहासिक लालबाग मैदान अब रात्रि में भी रोशनी से होगा जगमग, कलेक्टर रजत बंसल ने दिए निर्देश
x

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने बुधवार रात्रि को लालबाग मैदान में लगाए गए हाईमास्ट लाईट का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों से भी लाईट की व्यवस्था के उपरांत मैदान में खेल गतिविधियों में वृद्धि करने और मैदान में असमाजिक तत्वों को दूर रखने के संबंध में चर्चा की। ज्ञात हो कि लालबाग मैदान में रात्रिकालीन खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए इसके चारों तरफ हाईमास्ट लाईट से जगमग किया गया है। इसके लिए लगभग 84 लाख रुपए की लागत से 30-30 मीटर ऊंचे खंबों पर 8 हाईमास्ट लगाए गए हैं। लगभग 10.50 लाख रुपए के एक हाईमास्ट में 350 वाट के 20 एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जगदलपुर प्रवास के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री प्रेमकुमार पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Next Story