छत्तीसगढ़

खेत से लौटते ही बिगड़ी तबीयत, लड़के की हुई संदिग्ध मौत

Nilmani Pal
19 Sep 2022 3:02 AM GMT
खेत से लौटते ही बिगड़ी तबीयत, लड़के की हुई संदिग्ध मौत
x
छग

कोरबा। जिले में एक 17 साल के लड़के की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वो खेत में कीटनाशक छिड़कने गया था। वहां से वापस लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सुपातराई निवासी कैलाश पटेल(17) छठवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। वो पिता के साथ खेती-किसानी का काम करता था। इसी वजह से वो खेत में लगे फसल में कीटनाशक छिड़काव के लिए गया था। उसने वहां कीटनाशक छीठा और घर आ गया था।

बताया गया कि खेत से लौटने के बाद कैलाश की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाते। मगर कुछ देर बाद ही नाबालिग की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा था। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि नाबालिग की मौत कैसे हुई है। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही नाबालिग की मौत का पता चल सकेगा।

Next Story