छत्तीसगढ़

गोवंश हत्या के आरोपियों को देख भड़के हिंदू संगठन, पुलिस से झड़प

jantaserishta.com
18 Oct 2026 9:02 AM IST
गोवंश हत्या के आरोपियों को देख भड़के हिंदू संगठन, पुलिस से झड़प
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: गौरी नगर में गोवंशों की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शनिवार को शहर में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला और उनसे उठक-बैठक भी कराई। इसके बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस बीच आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर पहुंचे पदाधिकारी उन्हें देखते ही आक्रोशित हो गए। इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। न्यायालय परिसर में उस समय काफी गहमागहमी का माहौल बन गया, जब हिंदू संगठन के पदाधिकारी आरोपितों के करीब पहुंचने का प्रयास करने लगे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपितों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बिठाया और न्यायालय परिसर से बाहर निकालकर जेल दाखिल करा दिया।
घटना को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपितों को सुरक्षित जेल पहुंचाया गया।
गोवंश हत्या के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में पहले से ही आक्रोश था। शुक्रवार रात संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सर्विस रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी रात 12 बजे तक सड़क पर डटे रहे और आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग करते रहे। शनिवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किए जाने के दौरान एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story