छत्तीसगढ़
भगवान पर विवादित कमेंट पड़ा भारी, हिंदू संगठनों ने निगम कमिश्नर के PA को पीटा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
8 May 2026 7:43 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने व्हाट्सएप्प पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे।
8 मई की सुबह कार्यकर्ता निगम दफ्तर घुसे और कर्मचारी गौतम साहू को पकड़ बाहर निकाला। उसे इतना पीटा कि कपड़े फट गए थे। अन्य स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छुड़ाया और थाने ले गई। बजरंग दल ने निगम कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। उसका निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ निजी व्हाट्सएप चैट से सामने आया।
इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। वे निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
बता दें कि पोलसाय पारा के रहने वाले मंगल सिंह राजपूत ने पदमनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने बताया कि, महिला कर्मचारी ने 8 मई की सुबह यह चैट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई।
इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम दफ्तर पहुंचे और गौतम साहू को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से निगम कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़दुर्ग नगर निगम कमिश्नर निज सहायकChhattisgarhDurg Municipal Corporation Commissioner Personal Assistant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





