छत्तीसगढ़

महाविद्यालय में हिंदी दिवस का किया गया आयोजन

Shantanu Roy
16 Sept 2025 10:32 PM IST
महाविद्यालय में हिंदी दिवस का किया गया आयोजन
x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। आत्मानंद महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का उल्लास पूर्वक आयोजन किया गया इस आयोजन में बालकों के मध्य हिंदी के महत्व को प्रतिपादित करने के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदी के शब्द भंडार से संबंधित 25 प्रश्न रखे गए थे। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया। 62 विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एम.ए. (हिन्दी) तृतीय सत्र की छात्रा कुमारी शशि कला नायक को प्राप्त हुआ।


द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी छात्रों को प्राप्त हुए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुमित श्रीवास्तव ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है और हमें इसका अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर विजय लक्ष्मी गौड, वाणिज्य विभाग से श्री संतोष कुमार राव तथा श्री प्रमोद चतुर्वेदी, श्री ऋषभपुरी गोस्वामी, डाक्टर हरिशंकर कुमार की भी महनीय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में डॉ विजेत्री विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया और बालकों को हिंदी के महत्व के प्रति बताया।
Next Story