छत्तीसगढ़

हिमालयन भालू की मौत, वन विभाग ने मंगाया था नागालैंड से

Nil dhankar
24 Feb 2025 10:29 AM IST
हिमालयन भालू की मौत, वन विभाग ने मंगाया था नागालैंड से
x

रायपुर। जंगल सफारी के लिए नागालैंड से हिमालयन भालू का जोड़ा लाया जा रहा था, जिसमें से नर भालू की रास्ते में मौत हो गई है. अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद तय होगा कि भालू को मौत कैसे हुई.

बता दें कि नंदनवन जंगल सफारी के बीच वन्यजीवों की अदला-बदली जारी है. एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यहां से पांच चीतल और दो ब्लैक बैग लेकर दो विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम नागालैंड गई थी, और वापसी में वहां से दो हिमालयन भालू लेकर निकली थी.

लेकिन सिर्फ एक मादा हिमालयन भालू जंगल सफारी में तीन दिन पहले पहुंची है, जिसे क्वारेंटाइन में रखा गया है. एक नर हिमालयन भालू की रास्ते में 19 फरवरी को मौत हो गई थी. भालू की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है.

Next Story