छत्तीसगढ़
हिमाचल चुनाव: स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम भूपेश बघेल को मिली जगह, करेंगे चुनाव प्रचार
Nil dhankar
23 Oct 2022 12:34 PM IST

x
रायपुर। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने कई सीनियर नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जगह मिली है, यानि मुख्यमंत्री बघेल भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक है। वहीं इससे पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया था।
मुख्यमंत्री को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने खुशी जताई है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की आक्रामक शैली का लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा.
Next Story





