छत्तीसगढ़
हाईवे पर हादसा: 'AAP' प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष घायल, ऐसे अनियंत्रित हुई कार
jantaserishta.com
4 Aug 2026 2:22 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक मिश्रा को चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया।
फिलहाल अभिषेक मिश्रा की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsआम आदमी पार्टीआप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्राअभिषेक मिश्राएक्सीडेंटAam Aadmi PartyAAP State Executive President Abhishek MishraAbhishek MishraAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





