छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी विकास कार्यों की सौगात

jantaserishta.com
28 Feb 2022 2:37 PM IST
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी विकास कार्यों की सौगात
x

रायपुर: उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने गत दिवस रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम खोखरा एवं तेलीपानी का दौरा किया और ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। ग्राम खोखरा भ्रमण पर पहुंचे मंत्री उमेश पटेल ने यहां बनने वाली श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम खोखरा में आंगनबाड़ी भवन, सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम तेलीपानी के दौरे में पहुंचे मंत्री उमेश पटेल ने यहां आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों को सुराजी गाम योजना, गौठान निर्माण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसे प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story