छत्तीसगढ़
हाई-वोल्टेज शिकार जाल ने ली युवक की जान, शव छिपाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Shantanu Roy
1 Dec 2025 9:46 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा जिले के कुम्हर्ता गांव में पांच दिन पहले कुएं में मिले युवक की संदिग्ध मौत का राज आखिरकार खुल गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों — बुधवार सिंह, मदन सिंह और बलराम सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि युवक हरेंद्र सिंह (27) की मौत जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई थी। हादसे के बाद आरोपियों ने डर के कारण शव को 500 मीटर दूर स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। घटना दरिमा थाना क्षेत्र की है। 23 नवंबर की रात हरेंद्र अपने परिचितों के साथ मैनपाट से लौटा था और गांव के चौक पर गाड़ी रुकने के बाद वहीं उतर गया।
ड्राइवर बच्चों को लेकर घर चला गया, लेकिन हरेंद्र रातभर घर नहीं पहुंचा। परिजनों की खोजबीन के दो दिन बाद 25 नवंबर को ग्रामीणों ने गांव के ही एक कुएं में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। फॉरेंसिक जांच में शरीर पर जलने के निशान पाए गए, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने गांव में गहन पूछताछ शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि गांव के बुधवार सिंह और उसके साथियों ने जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत के किनारे जीआई तार बिछाया था और उसे 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से जोड़ दिया था।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे तार में हलचल होने पर आरोपी मौके पर पहुंचे तो देखा कि हरेंद्र करंट की चपेट में आ चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घबराकर उन्होंने मृतक का शव खेत से उठाया और करीब 500 मीटर दूर स्थित कुएं में फेंक दिया। बाद में तार को भी हटाकर छिपाया गया ताकि घटना का कोई सबूत न बचे। पुलिस ने आरोपी बुधवार सिंह (65), मदन सिंह (50) और बलराम सिंह (55) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी कुम्हर्ता गांव के निवासी हैं। उनके खिलाफ धारा 105, 238, 3(5) BNS तथा विद्युत अधिनियम 135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दरिमा पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों द्वारा तार बिछाने, हाई टेंशन लाइन से जोड़ने और घटना के बाद साक्ष्य छिपाने की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
Tagsसरगुजा मौत मामलाहाई वोल्टेज तारशिकार के लिए बिछाया तारकुम्हर्ता गांवदरिमा थानायुवक का शव कुएं मेंबिजली करंट मौततीन आरोपी गिरफ्तारहत्या नहीं हादसाविद्युत अधिनियमपुलिस जांचSurguja death casehigh voltage wirewire laid for huntingKumharta villageDarima police stationbody of youth in wellelectric shock deaththree accused arrestedaccident not murderElectricity Actpolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





