छत्तीसगढ़

मजदूर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, मौत

Nil dhankar
11 Dec 2022 9:03 AM IST
मजदूर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, मौत
x

अंबिकापुर। घर से मजदूरी करने निकले साइकिल सवार एक ग्रामीण की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी बसंत यादव साइकिल से मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story