छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार टिप्पर बना काल, महिला की थमी सांसें

jantaserishta.com
9 Feb 2026 9:53 PM IST
तेज रफ्तार टिप्पर बना काल, महिला की थमी सांसें
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।
हादसा पोटानार गांव के पास हुआ, जहां स्कूटी से जा रही दो महिलाओं को टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान मंदना बघैल के रूप में हुई है, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी।
बताया जा रहा है कि महिलाएं गद्दीराज से जगदलपुर की ओर आ रही थी और शहर में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story