छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप का कहर, अनियंत्रित होकर घुस गई साइकिल दुकान में

Nil dhankar
6 July 2022 1:12 PM IST
तेज रफ्तार पिकअप का कहर, अनियंत्रित होकर घुस गई साइकिल दुकान में
x

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर से एक हादसे हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एक तेज रफ्तार पिकअप दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गई। ये घाटन देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात एक पिकअप वाहन अंनियत्रित होकर दुकान का शटर को तोड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गई।

वाहन साईकिल के दुकान में घुस गई। ये घटना शहर के सबसे व्यस्त मार्ग देवीगंज रोड की है। जिसके बाद पिकअप में सवार चालक गाड़ी से उतर कर भाग गए। पूरा मामला पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story