छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक को मारी ठोकर, 2 लोग हुए घायल

Nil dhankar
8 April 2022 9:44 AM IST
तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक को मारी ठोकर, 2 लोग हुए घायल
x
रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक को ठोकर मार दी. हादसे में 2 लोग घायल हुए है. वही ट्रक चालक बने बताया कि वे रायपुर स्टील कंपनी से लोहे का पाईप एवं छड (लोहे का सरिया) ट्रक में भरकर नगरी जाने के लिए निकला था. इस दौरान सातापारा के पास पहुंचा था, तभी धमतरी रोड की तरफ से आ रही पिकअप चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ट्रक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे दो लोग घायल हुए है.


Next Story