छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार यात्री बस ने मारी ठोकर, 13 साल के बच्चे की मौत

Nilmani Pal
27 Dec 2021 9:47 AM GMT
तेज रफ्तार यात्री बस ने मारी ठोकर, 13 साल के बच्चे की मौत
x
छग न्यूज़

गरियाबंद। जिले में एक सड़क हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह अपने दादा के साथ घर वापस लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। बताया गया कि तेज रफ्तार यात्री बस ने इन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार, तरजूंगा निवासी पारस ध्रुव (57) बाइक से रविवार शाम को अपने पोते कुलदीप (13) के साथ फिंगेश्वर से वापस अपने घर तरजूंगा लौट रहा था। इस दौरान वे फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर हे थे कि सामने से आ रही यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप वहीं नीचे काफी तेजी से गिरा और उसकी मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने बताया कि सड़क पर गिरते ही कुलदीप के सिर से काफी खून बह गया था। पारस भी काफी चोटिल हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पारस को प्राथमिक उपचार के बाद किसी दूसरे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Story