छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल, हाइवा पलटी
Shantanu Roy
5 Feb 2026 11:04 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली जिले से लगे बिलासपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत लोरमी–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम उदयपुर के पास गिट्टी-पत्थर से लदी एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो नाबालिग युवतियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं टक्कर के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोटा की ओर से आ रही हाइवा तेज रफ्तार में थी और ग्राम उदयपुर के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान लोरमी की ओर से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और हाइवा सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान अंजली जांगणे (16 वर्ष), प्रीति जांगणे (14 वर्ष) दोनों निवासी रामहेपुर वार्ड 15, लोरमी तथा उनके रिश्तेदार अजीत टंडन (26 वर्ष) पिता अगमदास टंडन, निवासी तेंदुवा मूर्तिकापा, जुनापारा चौकी क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति जांगणे और अजीत टंडन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। अंजली का उपचार लोरमी में जारी है। हादसे के दौरान एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विपरीत दिशा से साइकिल से आ रही एक बच्ची ने हाइवा की तेज रफ्तार देखकर समय रहते अपनी साइकिल छोड़ दी और सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, हाइवा की चपेट में आने से उसकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोरमी–बिलासपुर मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सख्त जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Tagsमुंगेलीबिलासपुरजूनापारा चौकीलोरमी-बिलासपुर मार्गसड़क हादसाहाइवा पलटीबाइक टक्करग्राम उदयपुरतीन घायलनाबालिग युवती घायलजिला अस्पताल मुंगेलीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमीतेज रफ्तार वाहनपुलिस कार्रवाईसंजीव ठाकुरयातायात दुर्घटनाMungeliBilaspurJunapara ChowkiLormi-Bilaspur RoadRoad AccidentHiva OverturnsBike CollisionVillage UdaipurThree InjuredMinor Girl InjuredDistrict Hospital MungeliCommunity Health Center LormiHigh Speed VehiclePolice ActionSanjeev ThakurTraffic Accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





