छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 6 लोग घायल

Nil dhankar
2 Feb 2023 2:06 PM IST
तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 6 लोग घायल
x
एक की हालत नाजुक

कवर्धा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. इस दुर्घटना में 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है. कार सवार सभी लोग राजस्थान के सिंगपुरी के निवासी बताए जा रहे हैं. सभी कबीरपंथी कार्यक्रम में शामिल होने दामाखेड़ा मेला जा रहे थे. घटना दशरमपुर चौकी क्षेत्र की है.

एक और हादसा - नारायणपुर छोटेडोंगर मार्ग पर आमदई माइंस की वाहनों का कहर जारी हैं. माइंस की वाहन ने यात्री बस को मारी जोरदार ठोकर मारी है, जिसस बस में सवार कुछ लोगं को मामूली और दो लोगों को गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है. पूरा मामला झारा घाटी बाई पास रोड की है.

Next Story