छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी, एक की मौत
jantaserishta.com
23 Jun 2025 12:00 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी पुल से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान- अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. अमित बघेल बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत था. आज सुबह 8 बजे वह कार से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल के पास उसकी कार अनियंत्रित हुई और नदी में गिर गई.
फिलहाल घटना कैसे हुई और युवक की पहचान का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Tagsछत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा सड़क हादसाबेमेतरा सड़क हादसा न्यूज़ChhattisgarhBemetaraBemetara road accidentBemetara road accident news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





