छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल

Shantanu Roy
2 Dec 2025 6:59 PM IST
तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सड़क हादसों पर लगातार लगाम लगाने के प्रयासों के बावजूद जिले में लापरवाह ड्राइविंग के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला नयापारा सिरगिट्टी का है, जहां ग्राम छतौना से लौट रहे पांच लोग एक तेज रफ्तार कार की लापरवाही का शिकार बन गए। हादसे में सभी घायल हुए, जिन्हें न्यू जनता हॉस्पिटल तिफरा में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद पीड़ितों ने चकरभाठा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक, नयापारा सिरगिट्टी निवासी मजदूर ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को वह अपने चाचा के गांव छतौना में हुए बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका दोस्त जितेंद्र यादव भी था। दोनों 16 नवंबर की सुबह अपने घर लौटने के लिए ऑटो से निकले। जब वे पंचायत भवन छतौना के पास पहुंचे।

तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक CG 10 BT 7503 के चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ और दाहिने पैर में चोट आई। उसका दोस्त जितेंद्र यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य सवारियां कुंवारा बाई, अंवेश सूर्यवंशी और दीपक दुबे भी घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पीड़ितों के परिजनों को दी और मौके से एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से सभी को न्यू जनता अस्पताल तिफरा पहुंचाया गया। पीड़ितों का अस्पताल में इलाज लगभग दो सप्ताह तक चला। 30 नवंबर को सभी को डिस्चार्ज किया गया।

इसके बाद 1 दिसंबर को शिकायतकर्ता चकरभाठा थाना पहुंचा और आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी आसपास के कई लोग हैं, जिन्होंने दुर्घटना को अपनी आंखों से देखा। पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया कि रिपोर्ट लिखवाने के बाद पढ़कर सुनाई गई और वही दर्ज की गई, जैसा उसने बताया था। अब वह पुलिस से इस मामले में न्याय की उम्मीद कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह हादसा फिर एक बार साबित करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। पुलिस अब इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tagsबिलासपुर सड़क हादसानयापारा सिरगिट्टी दुर्घटनातेज रफ्तार कारऑटो पलटापांच लोग घायलन्यू जनता अस्पताल तिफराचकरभाठा थाना रिपोर्टचकरभाठा थानाBilaspur road accidentNayapara Sirgitti accidenthigh speed carauto overturnedfive people injuredNew Janata Hospital TifraChakarbhatta police station reportChakarbhatta police stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story