छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

Nil dhankar
16 Jan 2022 9:26 AM IST
तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए CIMS में भर्ती कराया गया है। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना शनिवार की रात तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के कोसमा निवासी ओमप्रकाश धुरी पिता सुखराम धुरी अपने गांव के ही नितेश धुरी के साथ बाइक पर तखतपुर की ओर आ रहा था। अभी वे पथरिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि तखतपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौत हो गई। वहीं, नितेश धुरी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले कार को जब्त कर लिया है।

इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने घटना की जानकारी जरहागांव थाने के साथ ही संजीवनी 108 को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल नितेश का प्राथमिक उपचार किया गया। फिर उसे CIMS रेफर कर दिया गया।

Next Story