छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ऑटो पलटी, 11 महिला मजदूर घायल

Nil dhankar
26 March 2022 1:06 PM IST
तेज रफ्तार ऑटो पलटी, 11 महिला मजदूर घायल
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 11 महिला मजदूर घायल हो गई हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ को ज्यादा चोटें आईं हैं। सभी मजदूर एक निजी मकान निर्माण के काम में मजदूरी करने के लिए जा रहीं थी।

जानकारी के मुताबिक, घायल सभी महिलाएं मावली भाटा की रहने वाली हैं। सुबह ऑटो में सवार होकर जगदलपुर के लिए निकली थी। इस बीच करीब 9 बजे डाराकाई मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार महिलाएं काफी दूर तक फेंका गई। जिसके बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जवानों ने सभी महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। जहां सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादातर महिलाओं को सिर और पैरों में चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने क्षमता से अधिक सवारी बिठाई थी। इसी वजह से टर्निंग पॉइंट में ऑटो का बैलेंस बिगड़ा और हादसा हुआ है। इस हादसे में ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं।


Next Story