छत्तीसगढ़
BREAKING: गोंदिया से दुर्ग के बीच चलती ट्रेन में हाई-प्रोफाइल चोरी, आरपीएफ जांच में जुटी
Shantanu Roy
4 April 2025 7:52 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
छग
Raipur. रायपुर। शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें लगभग 70 लाख रुपये की ज्वेलरी और नगद राशि चोरी होने की सूचना है। यह घटना गोंदिया से दुर्ग के बीच यात्रा के दौरान हुई। इस वारदात की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के उच्च अधिकारी तुरंत हरकत में आए और दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
घटना में पीड़ित महिला यात्री हिना दिनेशभाई पटेल अपने पति के साथ एसए1 कोच की सीट नंबर 19-21 पर यात्रा कर रही थीं। डोंगरगढ़ के पास जब उन्होंने अपना पर्स जांचा, तो वह गायब मिला। सूत्रों के अनुसार, चोरी गए पर्स में दो डायमंड सेट, चार अंगूठियां और 45,000 रुपये नगद रखे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया से एक विशेष जांच टीम को मामले की छानबीन के लिए तैनात किया गया है। आरपीएफ की टीम यात्रियों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए स्टेशन और ट्रेन में लगे कैमरों की मदद ली जा रही है।
Tagsशिवनाथ एक्सप्रेस चोरी70 लाख की ज्वेलरी चोरीट्रेन में महिला यात्री से चोरीगोंदिया से दुर्ग ट्रेन चोरीआरपीएफ जांचडायमंड सेट चोरीShivnath Express theftJewellery worth Rs 70 lakh stolentheft from a female passenger in trainGondia to Durg train theftRPF investigationDiamond set stolenछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





