छत्तीसगढ़
दुर्ग विश्वविद्यालय के कुलसचिव मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शासन का आदेश रद्द
jantaserishta.com
9 Oct 2026 1:31 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को उच्च शिक्षा संचालनालय, रायपुर भेजने के शासन के आदेश को निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद को लेकर शासन के अगले आदेश का इंतजार है।
शासन ने कोर्ट में इसे तबादला नहीं बल्कि विभागीय जांच लंबित होने के कारण अटैचमेंट बताया था। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अटैचमेंट के लिए भी शासन ने कोई स्पष्ट वैधानिक प्रावधान या अधिकार नहीं बताया। आदेश रद्द होने के बाद अब भूपेंद्र कुलदीप को संचालनालय भेजने का आधार समाप्त हो गया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 सितंबर को भूपेंद्र कुलदीप को उच्च शिक्षा संचालनालय में अटैच करने के साथ डॉ. अनिल पांडेय को प्रभारी कुलसचिव नियुक्त किया था, इसके खिलाफ कुलदीप ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन का आदेश निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि संबंधित नियमों के तहत राज्य सरकार को विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के स्थानांतरण की शक्ति हो सकती है, लेकिन किसी विश्वविद्यालय कर्मचारी को उच्च शिक्षा संचालनालय जैसे सरकारी विभाग में भेजने का अधिकार उस प्रावधान से नहीं मिलता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





