छत्तीसगढ़
अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने ACB-EOW को जारी किया नोटिस
Nil dhankar
12 April 2024 4:57 PM IST

x
रायपुर। शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर आज शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस पर एसीबी-ईओडब्ल्यू को नोटिस जारी किया है। प्रकरण पर 25 अप्रैल को सुनवाई होगी।
जस्टिस पीपी साहू की बैंच में 21 सौ करोड़ से अधिक के शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका अनवर की गिरफ्तारी से पहले लगाई गई थी इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।
आरोपी के अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया, जिसमें कोर्ट ने घोटाले के आरोपों को खारिज किया है। सिंगल बैंच ने इस पूरे मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रकरण पर 25 तारीख को सुनवाई होगी।
Next Story





