छत्तीसगढ़

भिलाई में मंदिर के पास हेरोइन चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 May 2026 10:22 AM IST
भिलाई में मंदिर के पास हेरोइन चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार
x

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत हेरोइन (चिट्टा) का अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। भिलाई भट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर 3 शिव मंदिर के पास भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा हेरोइन का सेवन कर विक्रय कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर टीम पहुंची और घेराबंदी करते हुए वहां पांच आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से चिट्टा, नगदी रकम, मोबाइल फोन जब्त किए गए है। आरोपियों हरजिंदर सिंह निवासी खुर्सी पार भिलाई, मोंटी अरोरा हाउसिंग बोर्ड जामुल, सूरज कुमार लोहार निवासी राजनांदगांव, नवजोत सिंह सेक्टर 4 भिलाई, इशा कौर कैंप एक भिलाई के खिलाफ धारा 8,21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों सेअपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जागरूक रहे एवं किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दे और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

Next Story