छत्तीसगढ़

बीजापुर में चरवाहे की हत्या

Nilmani Pal
20 May 2026 8:45 AM IST
बीजापुर में चरवाहे की हत्या
x

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के छिंदभाटा पारा के जंगल में एक पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक गाय चराने का काम करता था। घटना को आपसी विवाद के चलते हुई हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जंगल में ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story