छत्तीसगढ़

हाथियों का झुंड दिखा कटघोरा में, जलाशय में खूब नहाए

Nil dhankar
26 Jun 2026 12:52 PM IST
हाथियों का झुंड दिखा कटघोरा में, जलाशय में खूब नहाए
x
छग

​कटघोरा। कटघोरा वनमंडल से वन्यजीवों की एक बेहद खूबसूरत और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. वनमंडल के ऐतमा नगर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों के एक बड़े दल को पानी में अठखेलियां करते हुए देखा गया.

कटघोरा वनमंडल में पिछले लंबे समय से लगभग 50 हाथियों का एक विशाल दल लगातार विचरण कर रहा है. इसी क्रम में, हाथियों का यह झुंड सलिहाभाठा के जलाशय पर पहुँचा. भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए हाथियों ने पानी में उतरकर जमकर डुबकी लगाई. ​इस दौरान वीडियो में एक बेहद दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला. जलाशय के किनारे खड़े होकर कुछ विशालकाय हाथी अपनी सूंड़ से सूखी मिट्टी और धूल को हवा में उड़ाकर अपने शरीर पर डालते नजर आए.

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हाथी अक्सर त्वचा को ठंडक पहुँचाने, धूप से बचने और कड़े सूरज की रोशनी व मच्छरों से अपनी चमड़ी की सुरक्षा के लिए ऐसा ‘मड बाथ’ या ‘डस्ट बाथ’ (धूल-मिट्टी का स्नान) करते हैं. नन्हे शावकों सहित पूरे दल की इस जलक्रीड़ा और धूल उड़ाने के अनूठे अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

Next Story