छत्तीसगढ़

सड़क पर उतरा 49 हाथियों का दल, थम गया यातायात

jantaserishta.com
2 Oct 2026 10:59 AM IST
सड़क पर उतरा 49 हाथियों का दल, थम गया यातायात
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में 49 हाथियों का दल घूम रहा है। दो दलों में मौजूद हाथी पिछले 15 दिनों से अधिक समय से इलाके में हैं। शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ रहे हैं। बुधवार शाम सामारूमा-अमलीडीह के बीच हाथियों का दल सड़क पर पहुंच गया।
एक हाथी सड़क पर ही बैठ गया, जबकि बाकी हाथी सड़क किनारे घूमते रहे। हाथियों के सड़क पर आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। वन अमला और हाथी मित्र दल की निगरानी में हाथी एक-एक कर सड़क पार करते रहे।
बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हर शाम सामारूमा रोड पर आ रहा है। शाम करीब 5 बजे के बाद हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर जाते हैं। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर भी पहुंच जाते हैं।
हाथियों के सड़क पर आने से रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित होता है। हाथियों के जंगल की ओर जाने के बाद ही राहगीरों को सड़क से गुजरने दिया जाता है।
घरघोड़ा सबडिवीजन के SDO आशुतोष मंडावा ने बताया कि हाथियों के दल पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाथियों के सड़क पार करने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल के सदस्य दोनों ओर से वाहनों को रोक देते हैं, ताकि हाथी सुरक्षित सड़क पार कर सकें। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक हाथी सड़क पर बैठ गया था। कुछ देर बाद पूरा दल वापस जंगल की ओर चला गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story