छत्तीसगढ़

25 लाख का गांजा कार से जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 May 2023 8:50 AM GMT
25 लाख का गांजा कार से जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
x
रायपुर। 25 लाख का गांजा पुलिस ने जब्त किया है. दरअसल ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहॉं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकीयों एवं सायबर सेल को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।

इसी तारत्म्य में कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेहटीखोल सिंघोडा बॉडर में वाहन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से एक सफेद रंग कि बिना नम्बर जायलो कार महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन वाहन कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार का होन। बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। बिना नम्बर जायलो कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 06 प्लास्टिक बोरी में 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 किलो ग्राम कीमती 37,50,000 रूपये गांजा एवं बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये कुल जुमला कीमती 41,52,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश, बिहार ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही थाना बसना में मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा सिटी ग्राउण्ड के पास बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति स्विफ्ट क्रमांक MH12 KE 0231 आ रही थी जिसमे 03 व्यक्ति सवार थे जिसको रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम (01) सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 वर्ष अव्हाने बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र तथा पीछे सीट में बैठे दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम (02) शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 वर्ष सा. बवरू बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र एवं (03) तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मारूति स्विफ्ट के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 04 प्लास्टिक बोरी में 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम कीमती 25,00,000 रूपये गांजा एवं मारूति स्विफ्ट कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 500 रूपये कुल जुमला कीमती 29,00,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- थाना सिंघोडा

(01) रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार

(02) बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार

जप्त सामग्री:-

01. 150 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 37,50,000 रूपये।

02. बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये।

गिरफ्तार आरोपी:- थाना बसना

(03) सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 वर्ष अव्हाने बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।

(04) शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 वर्ष सा. बवरू बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।

(05) तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।

Next Story