छत्तीसगढ़

बाइक सवार युवकों के पास गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Jan 2022 10:40 PM IST
बाइक सवार युवकों के पास गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

सीतापुर: तस्करी के जरिए अवैध रूप से गाँजा खपाने जा रहे बाइक सवार दो युवको को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से तलाशी के दौरान साढ़े चार किलो गाँजा बरामद हुआ. पुलिस ने बरामद गाँजा एवं बाइक समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक अवैध रूप से गाँजा खपाने मैनपाट की ओर जा रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ग्राम सुर के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने शंका के आधार पर प्लास्टिक बोरा लाद कर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान युवकों के पास से साढ़े चार किलो अवैध रूप से रखा गाँजा बरामद हुआ. जिसका बाजार भाव 54 हजार रुपये बताया जा रहा है.

पुलिस ने बरामद गाँजा एवं बाइक समेत गिरफ्तार दोनों युवकों को थाने लेकर आई और उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20B के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेश नारंग, एएसआई अलंगो दास, प्र०आ० नंदकुमार प्रजापति, आ० अभिषेक सिंह राठौर, एहसान फिरदौसी आदि सक्रिय भूमिका निभाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story