छत्तीसगढ़

आम के कैरेट के नीचे छुपाया गांजा, चेकिंग के दौरान पुलिस किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 July 2021 10:49 PM IST
आम के कैरेट के नीचे छुपाया गांजा, चेकिंग के दौरान पुलिस किया गिरफ्तार
x
300 किलो गांजा जब्त

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जगदलपुर। नगरनार पुलिस ने गुरुवार को आम के कैरेट के नीचे छुपाकर लाए जा रहे 300 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसे ओडिशा से हरियाणा खपाने ले जाया जा रहा था। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत पन्द्रह लाख रूपये आंकी गई है।

पुलिस ने मामले में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशानिर्देश व नगरनार प्रभारी डीएसपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की सफेद रंग के टाटा 407-EX माजदा में गांजा लाया जा रहा है। धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास वाहनों की चैकिंग शुरू की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407-EX माजदा क्रंमाक HR 5796 आता हुआ दिखाई दिया।

इसे रोककर चैक किया गया तो इसमें कच्चे आम से भरे करैट के नीचे गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इसुब खान निवासी हरियाणा बताया। उसने बताया कि इस गांजे को वह हरियाणा ले जा रहा है। आरोपी के पास से 300 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर कोर्ट में पेश किया है,जहां से उसे रिमांड में जेल भेजा गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story