छत्तीसगढ़
हेमलता, सनारोबाई और चैतीबाई को समाधान शिविर में मिला बी वन, खसरा व फौती
Shantanu Roy
22 May 2025 12:17 AM IST

x
छग
North Bastar Kanker. उत्तर बस्तर कांकेर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में लगाए जा रहे समाधान शिविर आम ग्रामीणों के लिए खुशियों का पिटारा साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों को मौके पर ही विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनाकर दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भानुप्रतापपुर के ग्राम हाटकर्रा में जनपद स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर ग्रामीणों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत उपकरण, सामग्री और दस्तावेज बनाकर शिविर स्थल में ही वितरित किया गया। हाटकर्रा क्लस्टर पंचायत से ग्राम नीचेतोनका से आईं हेमलता मरार को राजस्व विभाग की ओर से बी वन, खसरा और फौती प्रदाय किया गया। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के उपरांत उन्हें अनेक प्रकार के अभिलेख दुरुस्त कराने में परेशानी हो रही थी।
सुशासन तिहार में बी वन और फौती बनवाने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की ओर से कागजात तैयार कर तथा ऑनलाइन एंट्री करके आज शिविर में वितरित किया गया। हेमलता ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत सिर्फ एक आवेदन करने पर उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज मौके पर ही मिल गए। इसी तरह ग्राम बाँसकुंड की सनारो बाई और चैती बाई गोंड को भी शिविर में तत्काल बी वन, खसरा, नक्शा और फौती से संबंधित जरूरी दस्तावेज बनाकर प्रदान किया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त शिविर में राजस्व विभाग द्वारा कुल 27 ग्रामीणों के कागजात बनाकर वितरित किए गए। इनमें 12 किसान किताब भी सम्मिलित हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





