छत्तीसगढ़
Nepal Flood: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
jantaserishta.com
27 Aug 2026 9:52 AM IST

x
रायपुर: नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
भीषण बाढ़
नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आए तेज जलप्रवाह ने देखते ही देखते गांवों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ का पानी भारत के बिहार राज्य तक पहुंचने की आशंका है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में कम से कम 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूरदराज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर लापता लोगों को तलाशना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





