छत्तीसगढ़

सरकारी हॉस्पिटल में लाचार व्यवस्था, चूहा पी रहा था मरीज का ग्लूकोज

Nil dhankar
28 July 2022 5:51 PM IST
सरकारी हॉस्पिटल में लाचार व्यवस्था, चूहा पी रहा था मरीज का ग्लूकोज
x

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां मरीज को चढ़ रहे ग्लूकोज को चूहों ने पी डाला. इस घटना को पास में ही बैठे दूसरे मरीज के परिजन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में इतनी बड़ी लापरवाही चिंताजनक है. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई शिकायतें सामने आई है, लेकिन व्यवस्था को दुरुस्त करने मेडिकल प्रबंधक गंभीर नहीं है. 7 सौ करोड़ की लागत से बनाई गई मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है.


Next Story